Press "Enter" to skip to content

मोहन सिंह राठौर ने भितरवार विधानसभा में किया जनसम्पर्क, सुनी समस्याए, मुख्यमंत्री सहित सिंधिया तक उठाएंगे आवाज़ / Gwalior News

ग्वालियर: दिनाक 14/05/2023 को विधानसभा भितरवार को रात्रि में ग्राम सहसारी चक पर सिख समाज के भाइयों के डेरे पर सिख समाज और नाथ संप्रदाय के गरीब और बेरोजगार लोगों के घर पहुंच कर उनकी समस्याएं सुनी सभी ने कहा कि उन्हें 50 वर्ष हो गए. खेती करते पट्टा नहीं मिला इसके साथ ही उनके घर मोहना से मजदूरी करके लौटने का जो रास्ता था उस पर भी फॉरेस्ट विभाग ने जाली लगा दी जिसकी वजह से 4 किलोमीटर प्रतिदिन उन्हें पैदल चक्कर लगाकर मजदूरी करके वापस लौटना पड़ता है बे गांव छोड़ने पर मजबूर हैं भूखे रहने पर मजबूर हैं इस सारी समस्याओं मैं उनका साथ देने और संघर्ष करने का वायदा मोहन सिंह राठौर ने किया है. मोहन सिंह राठौर ने बताया की माननीय प्रभारी मंत्री महोदय तुलसी सिलावट जी डीएफओ ग्वालियर और जिलाधीश ग्वालियर से मिलकर इनकी समस्याओं का समाधान कराने का कार्य करूंगा , सभी के आत्मीय प्यार , स्नेह और विश्वास के लिए हृदय से आभार भितरवार विधानसभा क्षेत्र में ऐसे बहुत सारे मजरे और टोले हैं जहां अटल ज्योति की लाइट लोगों को न मिलने से उनका जीवन दूबर हो रहा है मैं माननीय ऊर्जा मंत्री जी से मिलकर यह प्रयास करूंगा कि वे दरबार विधानसभा क्षेत्र के मजरे टोला पर अटल ज्योति लाइट पहुंचाने की योजना तैयार करें और लाभ दिलाएं आवश्यकता होगी तो माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी और प्रभारी मंत्री के माध्यम से भी इस आवाज को उठाएंगे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!