शिवपुरी: कोलारस थाना पुलिस ने अनंतपुर गांव के 75 साल के किसान से 2.20 लाख की धोखाधड़ी पर जालौन जिले की बीज कंपनी मालिक व शिवपुरी के एजेंट के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया हे। दरअसल किसान को कंपनी मालिक ने 2.20 लाख रु. का जो चैक थमाया, वह फ्रीज खाते का निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बीज कंपनी मालिक व एजेंट की तलाश शुरू कर दी है।
फरियादी निहाल सिंह (75) पुत्र लालू सिंह रघुवंशी निवासी ग्राम अनंतपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अक्टूबर 2022 में ओम सांई सीड्स खर्रा जिला जालौन उप्र के मालिक राजेश उर्फ मुकेश कुमार पुत्र प्रताप सिंह पटेल और कंपनी एजेंट सचिन जाट पुत्र लाभ सिंह जाट निवासी ग्राम कपराना पोस्ट झिरी जिला शिवपुरी का शैलेंद्र उर्फ टीटू रघुवंशी के जरिए 2 क्विंटल 40 किलो मटर का बीज दिया था। बीज के बदले डबल 4.80 क्विंटल फसल आने पर कंपनी को बीज वापस करना था।
मटर की फसल 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से कंपनी द्वारा खरीदना तय हुआ। फरवरी 2023 में मटर फसल तैयार हो गई। निहाल सिंह का कहना है कि मैंने व अन्य किसानों ने ओम सांई सीड्स कंपनी के राजेश उर्फ मुकेश कुमार व सचिन जाट से मटर की फसल बेचने के लिए संपर्क किया। भाव कम होने से दोनों फसल खरीदने में आनाकानी करने लगे। किसान को 49 क्विंटल मटर के भुगतान के एवज में राजेश कुमार ने मुझे 15 अप्रैल को 2.20 लाख रु. का चेक दिया।
खाते में अंतरण के लिए बैंक खाते में चेक दिया। बैंक वालों ने अकाउंट फ्रीज बताकर चेक वापस कर दिया। बाद में पता चला कि राजेश ने किसी अन्य कंपनी कुमार एग्रो सीड्स का चेक किसी शीर ध्वज के नाम से हस्ताक्षर किया हुआ दिया था। पुलिस ने कंपनी मालिक व एजेंट के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

किसान से 2.20 लाख रु. की धोखाधड़ी, जालौन के बीज कंपनी मालिक व एजेंट पर केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment