शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 कालामढ़ में पुश्तैनी मकान के बंटवारे के दौरान दो भाई और उनके बच्चे आपस में भिड़ गए। पहले तो दोनों के बीच गाली गलौज हुई। इसके बाद आपस जमकर लाठियां चली और पत्थर फेंके गए। झगड़े में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए बैराड़ सहित शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बैराड़ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों पक्षों खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार बैराड़ कस्बे के कालामड ग्रीन गार्डन स्कूल के पास नरेश धाकड़ और रमेश धाकड़ दोनों भाइयों का समिल्लात का एक मकान है। इस मकान के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मकान का फिलहाल बटवारा नहीं हुआ था लेकिन इससे पहले रविवार की शाम रमेश धाकड़ और उसके बेटे महेंद्र धाकड़, रिंकू धाकड़, संजीव धाकड़ ने मकान पर सीढ़ी बनवाने का काम शुरू कर दिया था।
जब नरेश धाकड़ और उनके बेटे अंकेश धाकड़, प्रकाश धाकड़, अनिल धाकड़ ने जीना लगाने को मना किया तो दोनों भाइयों और उनके लड़कों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों भाइयों और उनके बेटों के बीच जमकर लाठी चली।
साथ ही पत्थर फेंक गए। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आई दोनों पक्ष की महिलाएं भी घायल हो गई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए बैराड़ सहित शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मकान के बटबारे को लेकर हुआ विवाद, आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment