Press "Enter" to skip to content

घर के आँगन में दिखा 12 फ़ीट लंबा मगरमच्छ, वापस नाले में धकेला / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के चिंताहरण मंदिर सिद्धेश्वर के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 12 फीट लंबा मगरमच्छ एक घर के आंगन में दिखाई दिया। जिसे देख हड़कंप मच गया। घर के सदस्यों के शोरशराबे को सुन पड़ोसियों ने मगरमच्छ को घेर लिया। पहले तो उसे बंधक बनाने का प्रयास किया लेकिन 12 फीट के मगरमच्छ ने उस रस्सी को तोड़ दिया तो युवाओं ने उसे वापस नाले की ओर खदेड़ दिया।


जानकारी के अनुसार चिंताहरण मंदिर के पास रहने वाले राजू केवट के मकान के आंगन में करीब 12 फीट का मगरमच्छ रात 2:30 बजे देखा गया था। जिसे देख राजू केवट के परिजन घबरा गए। मगरमच्छ को देख राजू केवट और उसके परिजनों ने पड़ोसियों को मदद के लिए बुला लिया।

मौके पर मौजूद राकेश केवट, राहुल केवट, गोपाल केवट, नितिन केवट, विशाल केवट, हेमंत केवट, लाला केवट और अमित केवट ने अपनी जान को जोखिम में डालते मगरमच्छ को रस्सी के जरिए बंधक बनाने का प्रयास किया था। लेकिन भारी-भरकम मगरमच्छ ने उस रस्सी को तोड़ दिया और दूसरे घरों में घुसने का प्रयास किया। इसके बाद मौजूद युवाओं ने शोर शराबा और लाठियों के जरिए मगरमच्छ को वापस नाले की ओर खदेड़ दिया। यह तमाशा करीब 2 घंटे तक चलता रहा।

बता दे की चिंता हरण मंदिर के सामने नाले की सफाई नगर पालिका के द्वारा कराई जा रही है। संभवत नाले में चल रही मशीनों के शोर-शराबे को सुनकर मगरमच्छ नाले से निकलकर भुजरिया तालाब की और जा रहा होगा। इसी दौरान वह राजू केवट के मकान में घुस गया होगा। बता दें बारिश के मौसम में शिवपुरी में मगरमच्छ का निकलना आम बात है। लेकिन इस बार मगरमच्छ गर्मियों में भी रिआयती क्षेत्र में निकलने लगे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!