शिवपुरी में एक महिला अपने जेठ की करतूतों से परेशान है। महिला का कहना है कि जेठ उसके साथ जबरदस्ती करता है, उससे गलत काम करने की कोशिश करता है। महिला ने जब पुलिस से जेठ की शिकायत की तो उसकी सुनवाई नहीं हुई, इसीलिए जेठ के हौंसले बुलंद है। तंग आकर महिला रोते-बिलखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। मामला जिले के मायापुर थाना क्षेत्र का है।
पति हैदराबाद में नौकरी करता है, जेठ गंदी नजर रखता है
महिला ने बताया कि मेरा पति हैदराबाद में नौकरी करता है, वह कभी-कभी ही छुट्टी पर गांव आता है। मैं और मेरे 2 बच्चे घर में अकेले रहते हैं इसलिए मेरा जेठ मुझ पर गंदी नजर रखता है। कभी भी अकेला पाकर मेरे साथ छेड़छाड़ करता है। जब मैं इसका विरोध करती हूं तो मेरे साथ मारपीट करता है। मुझे मेरे ही घर से भगाकर जमीन पर कब्जा करने की धमकी देता है। मैंने मायापुर थाने में जेठ की शिकायत की लेकिन किसी पुलिस अधिकारी ने मेरी सुनवाई नहीं की। इसीलिए मैं आज एसपी से शिकायत करने पहुंची हूं।
मायापुर थाना प्रभारी पूनम सविता का कहना है कि महिला ने 2 दिन पहले डायल हंड्रेड से शिकायत की थी लेकिन महिला थाने में शिकायत करने नहीं आई। महिला के गांव में पुलिस टीम भेजकर समस्या सुनी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

जेठ रखता हैं महिला पर गंदी नजर, रोते हुए SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment