Press "Enter" to skip to content

बाइक के आगे गाय आने से बाइक किसली, बाइक पर सवार तीन घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के जिला अस्पताल में 3 लोगों को भर्ती कराया गया है. जहां पर तीनों का उपचार जारी है. बाइक के सामने अचानक गाय आ गई जिस को बचाने के फेर में बाइक फिसल गई. इसी कारण तीनों लोग नीचे गिर गए और घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार पवन शर्मा पुत्र भैया लाल शर्मा उम्र 40 साल निवासी शेरगढ़ थाना मायापुर, जगदीश लोधी पुत्र लाड़ले प्रसाद उम्र 50 साल, प्रीति पत्नी पवन शर्मा उम्र 35 साल बाइक पर सवार होकर भगोरिया थाना रन्नौद शादी का कार्ड देने जा रहे थे. तभी रन्नौद के पास ग्राम धधोंदरा के पास बाइक के सामने एकाएक गाय आने से बाइक फिसल गई. जिस पर तीनों लोग नीचे गिर गए और घायल हो गए वहीं तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर तीनों का उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!