शिवपुरी: जिले के दो थानों की पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर खाटू श्याम ले जाकर दुष्कर्म किया था तो वहीं दूसरे आरोपी ने घर में अकेली सो रही महिला के साथ दुष्कर्म किया था। दोनों मामलों में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया है।
शादी का झांसा देकर खाटू श्याम ले जाकर किया दुष्कर्म
पहला मामला नरवर थाना क्षेत्र का है। जहां निजामपुर की रहने वाली एक 20 साल की युवती के पिता ने 7 मई को अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत नरवर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पिता ने उसी के कृषि फार्म पर बटाई से खेती का काम करने बाले महेंद्र कुशवाह पर बेटी को भगा कर ले जाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने शिकायत के युवती को बरामद कर उसके बयान लिए तो युवती ने पुलिस को बताया कि मुझे महेंद्र कुशवाह मुझे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। वह मुझे खाटू श्याम घुमाने ले गया था। जहां उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मुझे नरवर छोड़ कर भाग गया। मैंने घर जाकर अपने परिजनों को सारा घटनाक्रम सुनाया। युवती ने इसकी शिकायत 10 मई को नरवर थाने में दर्ज कराई थी। नरवर थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी महेंद्र कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है।
घर में अकेली पाकर किया महिला से दुष्कर्म
दुष्कर्म का दूसरा आरोपी दिनारा पुलिस ने पकड़ा है। दिनारा थाना क्षेत्र के कैलाश ढाबा के सामने रहने वाली एक महिला ने दिनारा थाने में 4 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 मई की रात में घर पर अकेली थी मेरे पति शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मेरे घर में सुनील पाल (28) निवासी ग्राम जनकपुर घुस आया और मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया। इसी दौरान मेरे पति लौट कर घर वापस आ, जिनकी बाइक की आवाज सुनकर सुनील पाल भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सुनील के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजी बद्घ कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव ने बताया महिला के साथ घर मे घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सुनील पाल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी का झांसा देकर खाटू श्याम ले जाकर किया था दुष्कर्म, दूसरे ने अकेली महिला के साथ किया दुष्कर्म / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment