शिवपुरी में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने वाले जीजा को 20 साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर तीन हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
अभियोजन के मुताबिक पीड़िता के पिता के द्वारा 22 जून 2020 को बैराड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 जून 2020 की रात मैं और मेरे परिवारजन खाना खाकर सो गए थे। मेरी 17 साल 04 माह की बेटी अपने कमरे में सोई हुई थी। सुबह करीब 04 बजे जब बेटी के कमरे में जाकर देखा तो बेटी कमरे में नहीं थी। इसके बाद बड़ी लड़की को फोन लगाया तो उसने बताया कि उसका पति भी कल शाम से घर नहीं आया है। इसके बाद पिता ने अपने साले के साथ मिलकर अपनी नाबालिग बेटी और अपने दामाद की तलाश की लेकिन वह लोग नहीं मिले। उसे शक है था कि उसकी बेटी को उसका दामाद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है।
रिपोर्ट पर पुलिस थाना बैराड़ ने अपराध पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। आज विशेष पॉक्सो कोर्ट ने अभियोजन के तर्कों से सहमत होते हुए आरोपी को सजा सुनाई है।

साली के साथ रेप करने बाले जीजा को 20 साल सश्रम कारावास सहित 3 हजार रुपए जुर्माना लगाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित / Shivpuri News
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment