शिवपुरी: बेटी के पैदा होने की खुशी में जश्न मनाने की तस्वीरें तो आपने कई बार देखी होगी लेकिन शिवपुरी में पिछोर SDOP ने बेटी के जन्म लेने के बाद उसे पहली बार अपने कार्यस्थल लेकर पहुंचे। पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे प्रशांत कुमार शर्मा का ढोल-ताशों के साथ जमकर स्वागत किया गया। इसके पहले जन्म के समय भी जमकर जश्न मनाया था।
दअरसल पिछोर एसडीओपी प्रशांत कुमार शर्मा पहली बार बेटी के पिता बने है। बेटी के पैदा होने से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहली बार बेटी को अपने घर ले गए तो आगमन में परिवार ने जश्न मनाया। जैसे ही SDOP प्रशांत अपनी बेटी को लेकर पिछोर पहुंचे तो स्टॉफ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यहां बेटी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों पर पुलिस जवान थिरकते नजर आए। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
प्रशांत कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी पहली संतान बेटी पैदा हुई है। वह पहले से ही बेटी के पैदा होने की चाह रख रहे थे।
SDOP प्रशांत मूलतः दतिया जिले के रहने वाले हैं। हाल ही में वे शिवपुरी के पिछोर में एसडीओपी के पद पर पदस्थ हुए है। उनकी शादी 15 माह पहले हुई थी। 23 अप्रैल को उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। बेटी की अस्पताल से छुट्टी कराकर 26 अप्रैल को एसडीओपी प्रशांत अपने दतिया निवास लेकर गए थे, वहां भी परिजनों ने बेटी के पहले गृहप्रवेश पर खुशी मनाई थी।

SDOP पापा के साथ पहली बार कार्यस्थल पहुंची बेटी, स्टॉफ ने गर्मजोशी से स्वागत किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment