शिवपुरी नगरीय प्रशासन शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर खड़े होकर व्यापार करने वाले हाथ ठेला संचालकों को व्यवस्थित तरीके से हॉकर्स जोन में शिफ्ट कराने का अभियान आधी-अधूरी तैयारी के साथ छेड़ रखा है।
नगरीय प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के पोहरी रोड पर स्थित अंतरराज्जीय बस स्टैंड के बाहर हाथ ठेला लगाकर व्यापार करने वालों के हाथ ठेला को हटवाकर उन्हें बस स्टैंड के भीतर जगह दी गई है। जिस जगह से हाथ ठेले वालों को हटाया गया है, वहां ऑटो स्टैंड बनेगा। हालांकि नगरीय प्रशासन के इस फैसले से बस स्टैंड क्षेत्र में हाथ ठेला लगाकर व्यापार करने वालों में मायूसी देखी गई।
लोगों का कहना था कि बस स्टैंड के पिछले हिस्से में उन्हें जगह दी गई है, जहां न ही कोई व्यवस्था की गई है न ही कोई बस का यात्री खरीददारी करने आएगा और न अन्य लोग। नगरीय प्रशासन के इस फैसले से उन्हें रोजगार छिनने का डर सता रहा है। हालांकि नगर पालिका सीएमओ केशव सगर का कहना है कि जल्द ही नगर पालिका प्रशासन बस स्टैंड पर बनाए गए हॉकर्स जोन में पेवर्स ब्लॉग सहित दुकानदारों को खड़े होने के लिए टीनशेड लगाकर देगा।

दुकानदारों में मायूसी छाई, CMO बोले, हॉकर्स जॉन में पेवर्स ब्लॉग सहित टीन शेड की करेंगे व्यवस्था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment