शिवपुरी: कांग्रेस के नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम के शुभारंभ के दिन जिला प्रभारी रश्मि पवार के हस्तक्षेप से पार्षद मोनिका सड़ैया ने खुलकर नाराजगी जाहिर कर दी। इसे लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्षद को नोटिस थमा दिया है।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने वार्ड 6 की कांग्रेस पार्षद मोनिका सीटू सरैया को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में मोनिका की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का भी उल्लेख है।
जानकारी के मुताबिक 9 मई को नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर प्रेसवार्ता में मोनिका सीटू सरैया जिस सीट पर बैठी थीं, वहां से उन्हें जिला प्रभारी रश्मि पवार ने उठने का इशारा कर दिया था।
महिला पार्षद मोनिका सीटू सरैया ने इसे अपना अपमान समझा और वह उठकर बाहर चली आईं। करीब 2 मिनट बाद मोनिका ने पति के संग अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस रख दी और शिवपुरी जिला प्रभारी रश्मि पवार पर ही आरोप लगा दिए कि वह हमेशा उनका अपमान करती हैं, क्या इसी तरह से कांग्रेस नारी शक्ति का सम्मान करेगी।
इसके अलावा अन्य कई बातें भी मोनिका और उनके पति सीटू सरैया ने कही। बता दें कि नारी शक्ति सम्मान की प्रेस कॉन्फ्रेंस लेने शिवपुरी आए कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया था। अब रश्मि पवार मामले में जिलाध्यक्ष द्वारा पार्षद को नोटिस थमाने से मामला और ज्यादा गरमा गया है।
पिछले दिनों कांग्रेस की संशोधित जिला कार्यकारिणी जारी गई जिसमें जिला प्रभारी रश्मि पवार के भी हस्ताक्षर थे। पार्टी जिलाध्यक्ष ने शुरुआत में अपनी जो कार्यकारिणी गठित कर दी थी, उसे स्वीकारा ही नहीं गया। इस घटना से पार्टी में अंदरूनी कलह की स्थिति की खबरें सामने आती रहीं। अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए पार्टी के बड़े नेता भी मनमर्जी करते देखे जा रहे हैं, लेकिन इससे पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
नोटिस में लिखा- जानबूझकर आपने कांग्रेस की छवि खराब की, प्रोटोकॉल अनुसार सीट मिलनी ही नहीं थी
कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने मोनिका सीटू सरैया को नोटिस जारी कर लिखा है कि जानबूझकर आपने कांग्रेस की छवि खराब की। प्रोटोकॉल अनुसार आपको वहां सीट मिलनी ही नहीं थी।
मीडिया की परवाह किए बगैर आपने विधानसभा चुनाव को ताक पर रखकर वरिष्ठ नेताओं का अपमान किया है। अमर्यादित भाषा के साथ अनुशासनहीनता कर विपक्ष को मुद्दा दे दिया। नोटिस में यहां तक लिखा है कि वार्ड 6 से पार्षद आपको नहीं वरन कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर आप चुनाव लड़ी, इसलिए जनता ने आपको चुना।
क्यों ना आपको और आपके पति को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाए। पार्षद से सात दिन में जबाव मांगा हे। जबाव नहीं मिलने पर पार्टी से निष्कासित करने की बात कही जा रही है।
पहले भी मेरा अपमान कर चुकी हैं
सभी ने देखा कि किस तरह से जिला प्रभारी रश्मि पवार ने नारी शक्ति का अपमान किया। सम्मान सभी का होता है, बार-बार अपमान बर्दाश्त नहीं। नारी शक्ति सम्मान की बात थी, इसलिए नारी होने के चलते मैं सीट पर बैठी थी।
मुझे वहां से गलत ढंग से उठाया, यह मेरा सार्वजनिक अपमान था। इससे पहले भी जिला प्रभारी रश्मि मेरा अपमान कर चुकी हैं। कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं का भी अपमान वह कर चुकी है। मैं अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती।
वरिष्ठ नेताओं के समक्ष ही अपनी पीड़ा जाहिर की। सोशल साइट्स पर नोटिस देखा है, लेकिन अभी तक प्रत्यक्ष रूप से नहीं मिला। नोटिस का जवाब हम दे देंगे। हम जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं को अपने साथ रखती है या नहीं, निर्णय कांग्रेस को लेना हैं।
मोनिका सीटू सरैया, पार्षद, वार्ड क्रमांक 6 शिवपुरी

पार्षद मोनिका को जिलाध्यक्ष का नोटिस, लिखा-आपने वरिष्ठों का अपमान किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment