शिवपुरी: मणिपुर हिंसा के चलते नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी इंफाल में फंसे छात्र मनोज पाल की गुरुवार को सुरक्षित घर वापसी हो गई है। हिंसा के बीच यूनिवर्सिटी हॉस्टल में अन्य बच्चों के संग किस तरह दिन बिताए, मनोज ने आपबीती सुनाते हुए अपनी पीड़ा बयां की।
छात्र इंदौर उतरा, जहां से शिवपुरी पहुंचा। माता-पिता के पास सुरक्षित लौटने से छात्र ने राहत की सांस ली और बेटे को सही सलामत देखकर माता-पिता भी खुश नजर आए। छात्र मनोज ने बताया कि हमारी सिक्योरिटी वालों से अंदर से ही फायरिंग शुरू हो गई थी। 3 मई को फायरिंग हुई थी।
लोकल के हॉस्टल वार्डन ने रात को लाइट बंद करा दी। ताकि हमलावरों को लगे कि यहां कोई रहता नहीं है। ऐसी तीन रातें हमें लाइट बंद करके रहे, शांति से रहे और कोई शोर-हल्ला नहीं किया। कुछ बच्चे ज्यादा डरे हुए थे, हम एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाते रहे। चौथे दिन लाइट जलाई, लेकिन बिना शोरगुल रहे। 4 मई की शाम खबर लगी, हमको मदद मांगना पड़ी , 5 मई की शाम 6 बजे कॉल आने लगे। नेट बंद होने से भी परेशानी हुई।
दोस्त के संग 5:30 बजे सिटी में घूम रहे थे, लौटे तो शाम 6 बजे हिंसा व कर्फ्यू के बारे में पता चला
मनोज पाल ने बताया कि 2 मई की शाम 6 बजे सरकार की तरफ से कर्फ्यू लगा दिया था। दोस्त के संग कुछ काम से 5:30 बजे तक सिटी से घूम रहा था। शाम 6 बजे लौटकर आने तो पता चला कि कर्फ्यू लग गया है और बहुत ज्यादा लड़ाई दंगा होने लगा है। वहां इंटरनेट सर्विस बंद कर दी थी। उस स्थिति में घर वालों से फोन कॉल करके स्थिति के बारे में बताया।
पहले दिन लगा मणिपुर में ऐसा होना नॉर्मल है, हमें पता नहीं था कि दंगा ज्यादा बढ़ेगा
हिंसा के पहले दिन तो लगा कि मणिपुर में ऐसा होना नॉर्मल बात है, लेकिन हमें पता नहीं था कि दंगा इतना ज्यादा बढ़ेगा। कुछ दिन बाद खबर आना शुरू कि कुछ अधिकारियों पर अटैक हो सकता है, इसलिए हमारी जान को भी नुकसान है।
घर वालों ने गौरव पाल से संपर्क किया तो उन्होंने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को पत्र लिखा। शुरू से लेकर अंत तक पूरा साथ रहा। रात 1:30 बजे तक बातचीत करके बच्चों का रेस्क्यू किया जाए। वहां की सरकार ने हमें हर जगह सुरक्षा उपलब्ध कराई। सरकार ने असम राइफल से बोला, जिनका हमारे कैंपस के पीछे ही बेस कैंप है। आपका आधार कार्ड डिटेल, शाम तक उपलब्ध करा दीजिए।

छात्र मनोज सुनाई आपबीती: कहा कैंप के अंदर से फायरिंग हुई, 3 रात हम लाइट बंद करके पड़े रहे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment