शिवपुरी: गुना से शादी समारोह में शामिल होकर बस से शिवपुरी लौट रही महिला के बैग से एक लाख चालीस हजार का हार सहित अन्य सामान चोरी गया। महिला के भाई ने इसकी लिखित शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने चोरी के इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बैराड़ थाना क्षेत्र के ऐचवाड़ा के रहने वाले रवि श्रीवास्तव पुत्र रामलखन श्रीवास्तव ने बताया कि मैं और मेरे चिनोर के रहने वाले बहनोई अमित श्रीवास्तव और बहन रागनी श्रीवास्तव, गुना में रिशतेदार की शादी में शामिल होकर यादव बस से लौट रहे थे। इसी दौरान बस के हैल्पर ने हमसे बैग लेकर डिग्गी में रखने की बात कही थी। जब उससे मना किया तो उसने बैग हमारी सीट के पास न रखते हुए पीछे की सीट के नीचे रख दिया था।
शिवपुरी पहुंचने के बाद हम बस से उतरकर घर पहुंच गए थे जहां देखा कि बैग पर ब्लेड से कट लगा हुआ था। देखा तो बैग के अंदर रखा बहन का एक लाख चालीस हजार की कीमत का सोने का हार सहित पांच हजार नगद नहीं मिली। बैग से सामान चोरी होने की बात बस के स्टाफ से की तो उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी। चोरी की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। कोतवाली पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

शादी समारोह से वापस लौट रही महिला का बस में एक लाख 40 हजार का हजार का हार चोरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment