Press "Enter" to skip to content

बारात में शामिल होने जा रहे थे बाइक पर सवार होकर 4 लोग, बोलेरो ने मारी टक्कर, एक ग्वालियर रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिला अस्पताल से है. जहां 4 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. और 1 को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है. शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी यह हादसा घटित हो गया.

जानकारी के अनुसार हल्के जाटव पुत्र शिवचरण जाटव उम्र 18 साल निवासी भदरौनी अपने साथी फतेह जाटव पुत्र शिवचरण जाटव उम्र 25 साल, उदय जाटव पुत्र प्रकाश जाटव उम्र 25 साल, मनीष जाटव पुत्र हरिचरण जाटव उम्र 18 साल बाइक से भदरोनी से भोराना बारात में शामिल होने जा रहे थे. एक बाइक पर 4 लोग सवार थे. तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने भदरौनी के पास कंट्रोल के सामने तेज रफ्तार बोलेरो क्रमांक एमपी09सीपी4481 ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे चारों घायल हो गये वहीं जिला अस्पताल में चारों को भर्ती कराया जिसमें से एक को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है. 3 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!