शिवपुरी में 23 साल की शादीशुदा महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाए है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामला जिले के रन्नोद थाना क्षेत्र के अकाझिरी गांव का है।
जानकारी के अनुसार बदरवास थाना क्षेत्र के चितारी गांव की निवासी ज्योति जाटव की शादी अकाझिरी गांव के सोनू जाटव के साथ 4 साल पहले हुई थी। मंगलवार दोपहर 1 बजे के लगभग ज्योति ने पति से हुई अनबन के बाद घर में जहर खा लिया, जिससे ज्योति की तबीयत बिगड़ने लगी।
पति ने अस्पताल ले जाने में देरी की
बताया गया है ज्योति के पति सोनू जाटव ने पत्नी को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र नहीं ले जाते हुए 108 एंबुलेंस को फोन किया। इन सबके बीच देरी हो गई। ज्योति के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। ज्योति की मौत की खबर लगते ही मायके वाले रन्नौद स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए, ज्योति के पिता अर्जुन जाटव ने बेटी की पति पर हत्या करने के आरोप लगाए है। जबकि ज्योति का पति रो-रोकर एक ही बात कह रहा था कि बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन ज्योति मानी नहीं।
रन्नौद थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी का कहना है कि मृतिका के परिजनों और पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

पत्नी ने जहर खाया:पति एंबुलेंस का इंतजार करता रहा, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment