शिवपुरी: पिछोर के भंवरहार गांव में चुनावी रंजिश के चलते महिला सरपंच के पति की 12 लख रुपए की कार फूंक दी है। दरअसल आरोपी की पत्नी पंचायत में सरपंच पद का चुनाव हार गई थी। चुनावी रंजिश के चलते रास्ते में विवाद करने के बाद गाड़ी में डीजल डालकर आग लगा दी। पिछोर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
फरियादी पुष्पेंद्र (30) पुत्र कैलाश यादव निवासी ग्राम भंवरहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 9 मई को अपनी कार क्रमांक एमपी09 डब्ल्युजी3432 से भौंती जा रहा था। शाम करीब 4:30 बजे तुलसीराम यादव के घर के सामने आम रास्ते पर पहुंचे, तभी भौंती की तरफ से बाइक सवार शेष कुमार यादव व राकेश यादव दोनों आ रहे थे।
शेषकुमार बाइक चला रहा था और राकेश पीछे बैठा था। पास आकर शेषकुमार यादव बोला कि रास्ते में गाड़ी क्यों खड़ी कर रखी है। शेष कुमार यादव से पुष्पेंद्र ने कहा कि रास्ता पड़ा है, निकल जाओ। पुष्पेंद्र के अनुसार शेषकुमार से हमारी चुनावी रंजिश चल रही है। उसी रंजिश के चलते शेषकुमार ने मेरी गाड़ी में पत्थर मारकर कांच फोड़ दिया।
शेष कुमार ने फिर से गाड़ी में पत्थर मारने की कोशिश की तो उसे रोकने गया। शेषकुमार ने धक्का दे दिया और गिरने से दोनों कोहनियों व पीठ में चोट आईं हैं। यही नहीं शेष कुमार ने गाड़ी के अंदर सीटों पर डीजल डाल दिया और राकेश से माचिस मांगकर शेष कुमार ने गाड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते गाड़ी में आग भड़क उठी। गाड़ी में आग लगने से 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

कार बनी आग का गोला: महिला सरपंच के की कार में लगाई आग, कूदकर बचाई जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: एसपी कोठी के सामने बाइक-ऑटो टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत / Shivpuri News
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित / Shivpuri News
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment