शिवपुरी: शहर के पुराने बायपास पर सीडीपीओ कार्यालय के सामने बुधवार की सुबह सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई है। मजदूर महिला बाइक से गिरकर स्लीपर कोच बस के नीचे आ गई। शरीर पर पहिया चढ़ने से महिला की घटना स्थल पर ही जान चली गई।
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक पुराने बायपास रोड पर सीडीपीओ कार्यालय के सामने बुधवार की सुबह 7:20 बजे बाइक में स्लीपर कोच बस ने टक्कर मार दी। बस से टकराकर बाइक पर बैठी महिला गिरकर बस के नीचे आ गई।
शरीर पर पहिया चढ़ने से महिला की जान चली गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि महिला जिस बाइक सवार के संग आ रही थी, वह बाइक उठाकर भाग गया। इसलिए महिला की शिनाख्त संभव नहीं हो पा रही थी।
महिला कपड़ों से एक पर्ची मिली, जिस पर लिखा नंबर डायल किया तो मृतिका की पहचान गणेशी 40 पत्नी कैलाश आदिवासी निवासी मदकपुरा लुधावली के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि गणेशी आदिवासी निजी स्कूल के पास मजदूरी करने जा रही थी। बाइक सवार युवक कौन था, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।

बस की टक्कर से महिला की मौत, गणेशी आदिवासी के रूप में हुई पहचान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: एसपी कोठी के सामने बाइक-ऑटो टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत / Shivpuri News
- कट्टे से फायर कर युवक की हत्या की कोशिश, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- बैराड़ सेक्टर में प्रस्फुटन समितियों का ‘शक्ति संचय प्रशिक्षण’ सम्पन्न, ग्राम विकास पर दिया जोर / Shivpuri News
- मजदूरी से लौट रही महिला की गला रेतकर हत्या, देवर पर आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: एसपी कोठी के सामने बाइक-ऑटो टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment