शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी-झांसी फोरलेन हाईवे पर शगुन वेयर हाउस के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक पत्थर से भरे एक लोडिंग वाहन में पीछे से टेंपो ट्रैक्स वाहन ने टक्कर मार दी। सभी टेंपो ट्रैक्स सवार प्रयागराज से अस्थी विसर्जन कर वापस अपने घर उज्जैन के महिदपुर लौट रहे थे। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची सुरवाया थाना पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उज्जैन के महिदपुर में रहने वाले शांतिलाल के माता-पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद परिवार के लोग 8 मई को अस्थी विसर्जन के लिए महिदपुर से प्रयागराज के लिए टेंपो ट्रैक्स वाहन से गए थे। जहां उन्होंने मंगलवार को अस्थी विसर्जन किया और सभी सदस्य अपने घर महिदपुर के लिए रवाना हो गए थे।
बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब उनका वाहन सुरवाया फोरलेन हाईवे पर पहुंचा तो शगुन वेयरहाउस के पास टेंपो ट्रैक्स वाहन पत्थर से भरे लोडिंग वाहन में टकरा गया। जिससे उसमें सभी सभी 8 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
यह लोग हुए हादसे में घायल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायलों में कमलाबाई पत्नी भाभासिंह, बिहारीलाल पुत्र भाभासिंह, शांता बाई पुत्र दूल्हे सिंह, नंदनी रायमा, लीलाबाई, भाभासिंह पुत्र ओमजी, सज्जनबाई, दूल्हे सिंह शामिल हैं।

प्रयागराज से अस्थी विसर्जन करके लौट रहे थे, लोडिंग वाहन में पीछे से मारी टक्कर 8 घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: एसपी कोठी के सामने बाइक-ऑटो टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत / Shivpuri News
- कट्टे से फायर कर युवक की हत्या की कोशिश, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- बैराड़ सेक्टर में प्रस्फुटन समितियों का ‘शक्ति संचय प्रशिक्षण’ सम्पन्न, ग्राम विकास पर दिया जोर / Shivpuri News
- मजदूरी से लौट रही महिला की गला रेतकर हत्या, देवर पर आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: एसपी कोठी के सामने बाइक-ऑटो टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment