Press "Enter" to skip to content

कोर्ट रोड निवासी आशु गुप्ता ने जहर पिया, असर नहीं किया तो नस काटी, अंत में फांसी पर झूला / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में कोर्ट रोड पर रहने वाले एक युवक ने सुसाइड कर लिया।  म्रतक परिजनों को मंगलवार सुबह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। युवक को परिजन अस्पताल ले कर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


सुसाइड के लिए तीन तरीकों को किया इस्तेमाल

जानकारी के अनुसार आशु गुप्ता पुत्र मदन कुमार गुप्ता (20) ने पारिवारिक कलह के चलते सोमवार की रात सबसे पहले जहर पी लिया। जब जहर से असर नहीं हुआ तो आशु ने चाकू से अपने हाथ की नस काटी। लेकिन इससे भी जान नहीं गई तो आखिरी में उसने फांसी लगा ली।

मां ने कर ली थी दूसरी शादी, सौतेले पिता के साथ रह रहा था

बताया जा रहा है आशु की मां ने मदन कुमार से दूसरी शादी कर ली थी। आशु अपनी मां के पहले पति की संतान था। इसी के चलते आशु की अपने सौतेले पिता से नहीं बनती थी। आशु का सौतेला पिता आशु का ख्याल नहीं रखता था। जानकारी के मुताबिक आशु का उसके सौतेले पिता से कई दिनों से विवाद हो रहा था।

हालांकि घटना के कारणों का अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!