Press "Enter" to skip to content

सड़क क्रॉस कर रहे बाइक सवारों में सफारी गाड़ी ने मारी टक्कर, एक की मौत, 1 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: सुरवाया थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क पर एक सफारी गाड़ी के चालक ने गाड़ी तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मारी दी। हादसे के बाद सफारी गाड़ी फोरलेन सड़क से नीचे खेत मे उतर गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई तो वही दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है।


उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सुरवाया थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कल्याण (40) पुत्र शिवलू आदिवासी और विष्णु (41) पुत्र हामीरा आदिवासी निवासी दादोल गांव बाइक से शिवपुरी से अपने गांव दादोल वापस जा रहे है।

रविवार की रात करीब 10:30 बजे सुरवाया थाना के पास फोरलेन हाइवे सड़क के बीच कट पॉइंट से जैसे की बाइक को अपने गांव की ओर मोड़ना चाहा तभी सिंगरौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

इसके बाद सफारी गाड़ी भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत मे उतरकर क्षतिग्रस्त हो गई। वही घायलों को जिला लेकर आए जहां कल्याण आदिवासी की मौत हो गई। वही घायल विष्णु आदिवासी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद सफारी कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!