शिवपुरी: भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल के निर्देशन में जिले की विधानसभा क्षेत्र 25-शिवपुरी के 20 चयनित ऐसे मतदान केन्द्र जहां वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन में सबसे कम मतदान प्रतिशत रहा था। यह सर्वे शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एनसीसी एवं नेशनल कैडेट कोर एनएसएस की छात्र-छात्राओं द्वारा सर्वे किया जा रहा है।
चयनित मतदान केन्द्रों के 10 पुरुष तथा 10 महिला मतदाताओं को आयोग द्वारा तैयार की गई प्रश्नावली के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। प्राध्यापक राकेश शाक्य एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ. रेनू रॉय द्वारा छात्र-छात्राओं के उक्त कार्य का पर्यवेक्षण किया जा रहा है।
छात्र-छात्राओं के कार्य की निगरानी के लिए प्राचार्य, स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी द्वारा विभिन्न नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा बीएलओ को भी उक्त सर्वे में छात्र-छात्राओं की मदद हेतु निर्देशित किया गया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार संपूर्ण सर्वे कार्य 10 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके पश्चात समस्त डाटा को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय शिवपुरी में ऑनलाइन किया जाएगा तथा अंतिम रूप से उक्त डाटा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल को प्रेषित किया जाएगा।
इन केन्द्रों पर किया जा रहा है सर्वे
एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा जिन मतदान केन्द्रों पर सर्वे किया जा रहा है उनमें मतदान केन्द्र क्रमांक 20 वीटीपी स्कूल उत्तरी भाग, 36 माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन, 39 नगर पालिका कार्यालय, 40 माध्यमिक विद्यालय सिद्धेश्वर राजेश्वरी रोड, 42 माध्यमिक विद्यालय पुरानी शिवपुरी, 53 आंगनबाड़ी केन्द्र आदर्श नगर मनियर, 54 आंगनबाड़ी केन्द्र माधव नगर, 56 आंगनबाड़ी केन्द्र बायपास फतेहपुर, 61-कोठी नंबर 26 का दक्षिणी भाग, 67 एकीकृत बाल विकास परियोजना ग्रामीण गोदाम हॉल, 83 जिला पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नवीन भवन, 125 कम्यूनिटी हॉल मोहिनी सागर कॉलोनी, 137 प्राथमिक विद्यालय कमलागंज सराय नवीन भवन, 138 कन्या प्राथमिक विद्यालय नवीन भवन, 139 आंगनबाड़ी केन्द्र चिलौद, 140 आंगनबाड़ी केन्द्र हरिजन बस्ती कालीमाता मंदिर के पास, 157 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र करौंदी, 160 शासकीय कन्या प्राथमिक शाला भवन नौहरीकलां, 164 उमावि भवन ठर्रा, 226 प्राथमिक शाला भवन पाली मतदान केन्द्र शामिल हैं।

एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने किया मतदाताओं के निर्वाचन संबंधी सर्वे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment