शिवपुरी: शिवपुरी शहर में लोगों को आवागमन की सुविधा मिले इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में सिटी बस संचालित करने का निर्णय लिया गया है और इसके लिए प्रयास शुरू किए गए हैं। अभी सिटी बस के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने अपील की है जो बस संचालक शहर में सिटी बस संचालित करना चाहते हैं, वह ऑनलाइन आवेदन करें और परिवहन विभाग से परमिट लेकर सिटी बस संचालित कर सकते हैं।
इसमें 5 रूट चिन्हित किये गए हैं। जिनमें कठमई फोरलेन से ककरवाया फोरलेन व्हाया मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर चौराहा, व्ही.आई.पी. रोड, बाबू क्वाटर रोड, जलमंदिर रोड, माधव चौक चौराहा, गुरुद्वारा, झाँसी तिराहा, गुना चौराहा, बड़ौदी संचालन योग्य है। दूसरा रेल्वे स्टेशन से बाकड़े हनुमान व्हाया-पोहरी चौराहा, कलेक्ट्रेट, तात्याटोपे पार्क, गुरुद्वारा, माधव चौक, विष्णु मंदिर, दो बत्ती चौक, क्षेत्रीय टूरिस्ट विलेज भदैयाकुण्ड, माधव नेशनल पार्क मार्ग है। तीसरा पोहरी चौराहा से पोहरी चौराहा व्हाया-ग्वालियर वायपास, करौदी सम्वेल, भूतपुलिया, क्षत्रीय टूरिस्ट विलेज, मोदीउपवन, मुक्तिधाम, आई.टी.आई., गुना चौराहा, फतेहपुर चौराहा, नवाव साहव रोड तक है। चौथा करौदी सम्वेल से छब्बीस नम्बर कोटी व्हाया-साइंस कॉलेज, फिजीकल रोड, विष्णुमंदिर, नीलघर चौराहा, बड़ा बाजार, आई.टी.आई, झाँसी तिराहा, टोगरा रोड है। पांचवा करौदी सम्वेल से छब्बीस नम्बर कोटी व्हाया- झीगुरा, बाबू क्वाटर, जलमंदिर रोड, हंस बिल्डिंग, अनाज मंडी, अस्पताल चौराहा, नगर पालिका, नवाब साहब रोड, लालमाटी रोड संचालन के लिए चिन्हित की गई है।

शहर में मिलेगी सिटी बस की सुविधा, इन रूट पर चलेगी बस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment