शिवपुरी: ग्वालियर-इटावा ट्रेन को शिवपुरी तक बढ़ाने की मांग की जा रही है। शिवपुरी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मानसेवी सचिव विष्णु अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और चेयरमैन अनिल लाहोटी को पत्र लिखा है। अग्रवाल का कहना है कि 7 मई से झांसी मंडल द्वारा ग्वालियर-इटावा ट्रेन नंबर 01891 और 01892 इटावा-ग्वालियर के बीच चलाई जाएगी।
यह ट्रेन इटावा से 7:10 बजे चलकर 11:30 बजे ग्वालियर आएगी और ग्वालियर से 5:30 बजे चलकर 9:30 बजे इटावा पहुंचेगी। ग्वालियर-शिवपुरी के बीच वर्तमान में आने-जाने के लिए दोपहर के समय कोई भी ट्रेन नहीं है। इसलिए क्षेत्रवासी कई सालों से दिन के समय ट्रेन की मांग कर रहे हैं। ग्वालियर-इटावा गाड़ी 11:30 बजे से 5:30 बजे के बीच 6 घंटे ग्वालियर स्टेशन पर रहेगी।
गाड़ी संख्या 01891-1892 को शिवपुरी तक बढ़ाने में किसी भी तरह की समस्या नहीं है। इस समय ट्रैक खाली है और 6 घंटे में शिवपुरी-ग्वालियर का चक्कर आराम से लगाया जा सकता है। इस तरह से इस मेमू ट्रेन का भरपूर उपयोग होगा और शिवपुरी- ग्वालियर के बीच सभी लोगों को इसका लाभ पहुंचेगा।

ग्वालियर-इटावा मेमू ट्रैन को शिवपुरी तक बढ़ाने की मांग को लेकर लिखा पत्र / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment