शिवपुरी: कोलारस कस्बे की सर्विस रोड पर 2 बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में महिला सहित चार लोग घायल हुए है। सभी घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस कस्बे से फोरलेन हाईवे को जोड़ने वाली सर्विस रोड, संघेड़ा फार्म के पास दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। बसाई गांव के रहने वाले घायल लल्ला गुर्जर ने बताया कि मैं अपनी ससुराल बड़े गांव अपनी पत्नी को रजनी गुर्जर को छोड़ने बाइक से जा रहा था। संघेड़ा फार्म हाउस के पास एक बाइक ने सामने से आकर जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में बाइक दंपति सहित ढकरौरा गांव के रहने वाले जितेंद्र आदिवासी और मस्तराम आदिवासी भी घायल हुए है। जितेंद्र आदिवासी ने बताया कि वह हम दोनों शिवपुरी से अपने गांव ढकरौरा वापस जा रहे थे। घटना के बाद तत्काल राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। चारों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पत्नी को ससुराल छोड़ने जा रहा पति सामने से आ रही बाइक में घुसा, महिला सहित 4 घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment