Press "Enter" to skip to content

पुलिस ने दो लापता चचेरी बहनों को किया बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा थाने के राैजीना गांव से लापता हुईं दो चचेरी बहनों को पुलिस ने शिवपुरी से बरामद किया है। दो बत्ती चौराहे से दोनों बच्चियों को पुलिस बरामद कर करैरा ले गईं, जहां परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 1 मई को 13 साल व 16 साल की चचेरी बहनों घर से लापता हो गईं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।


टीआई सतीश चौहान ने बताया कि मिलने वाले व दोस्तों से संपर्क कर पूछताछ की। पता चलने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली और साइबर सेल की मदद ली। शनिवार को पता चला कि बच्चियां दो बत्ती चौराहा शिवपुरी पर हैं। दाेनों बच्चियों को शिवपुरी से बरामद कर पुलिस करैरा ले गई। बताया जा रहा है कि बच्चियां पहले शिवपुरी ही रहती थीं, इसलिए घूमने के लिए बिना बताए घर से चली आईं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!