Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: DJ बजाने को लेकर हुआ विवाद, मुकेश उर्फ़ भूरा वर्मा की गोली लगने से हुई मौत, दोनों आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल कलाम कॉलोनी से आ रही है जहाँ आज रात्रि में लगभग 12 बजे एक युवक ने बंदूक से अपने की पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची ओर तत्काल आरोपी की बंदूक ओर 5 जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मुकेश वर्मा उर्फ भूरा पुत्र शंकरलाल धाकड़ उम्र निवासी झिरी हाल निवासी अब्दुल कलाम कॉलोनी मामाजी के बेटे घनश्याम धाकड़ के बेटे नरेन्द्र धाकड़ की शादी में शामिल होने 1 मई को शिवपुरी आया था। जिसके चलते यह अपनी 3 साल की बेटी के जन्मदिन होने के चलते घर पर रुक गया।

जिसके चलते यह अपनी बेटी का जन्मदिन अब्दुल कलाम कॉलोनी में मना रहे थे। जिसके चलते डीजे चल रहा था। डीजे बजाने को लेकर सामने रहने वाले आरोपी डीजे बंद करने की कहने लगा। इसी बात को लेकर दोनो में बिबाद हो गया। और इसी विवाद के चलते आरोपी ने 12 बोर की बंदूक से मुकेश को गोली मार दी जिससे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया है कि इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया को लगी तत्काल उन्होंने कोतवाली टीम को मौके पर भेजा। जहाँ पॉइंट मिलते ही एफआरवी में रविन्द्र शर्मा मौके पर पहुँचे ओर आरोपी को मौके पर ही 5 जिंदा राउंड ओर बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटी के जन्मदिन की चल रही थी पार्टी
बताया गया गई की मुकेश इंदौर में किसी होटल में काम करता था। वह अपने मामा के बेटे की शादी में शामिल होने आया था। उसका मकान अब्दुल कलाम कॉलोनी में है। यह मकान किराए पर लगा हुआ था। परंतु 4 दिन पहले ही यह मकान खाली हुआ था। जिसके चलते पूरा परिवार जन्मदिन की पार्टी अपने मकान पर मनाने गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!