Press "Enter" to skip to content

सड़क पर पैदल जा रहे वृद्ध में मारी बाइक सवार ने टक्कर, रास्ते में तोड़ा दम / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र के सेमरी राजापुर गांव के पास एक वृद्ध पैदल अपने घर जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल जोकि मायापुर रोड से आ रही थी अचानक से वृद्ध में मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को परिजन पिछोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाए जहां घायल की नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जिला चिकित्सालय से घायल को ग्वालियर रेफर कर दिया ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही घायल वृद्ध ने दम तोड़ दिया इस तरह मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध की हुई मौत हुई, परिजनों का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार बहुत ही रफ्तार में था और उसने जोरदार टक्कर मारी जिससे यह हादसा हुआ , मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया, परिजनों ने पिछोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!