शिवपुरी: नगर परिषद करैरा की जलावर्धन योजना पांच सालों से कछुआ गति से चल रही है। यूडीसी ने रियान कंपनी को 49 करोड़ की जलावर्धन योजना का टेंडर दिया था। ठेकेदार के कार्य की गति को देखते हुए मानो ऐसा लगता है कि करैरा नगर के लोगों को 49 करोड़ की जलावर्धन योजना का लाभ मिलने में अभी 2-3 साल और इंतजार करना होगा। अब इस योजना के लिए लगाए गए मीटर तक चोरी हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार नगर में करोड़ों रुपए की नल जल योजना चालू होने में अभी काफी समय है। समय से पहले हर घर के बाहर पीतल लोहे-मिश्रित मीटर लगाए हैं। वह चालू होने के पहले ही चोरी होने लगे हैं। नागरिक घरों के बाहर कनेक्शन होने के चलते चोरी होने की बात कह रहे हैं। जानकारों के अनुसार अभी पेयजल सप्लाई में समय है, ऐसे में मीटर लगाने की क्या जरूरत थी। मीटर लगाकर एक काम की इतिश्री कर ली गई, अब नए मीटर के लिए बजट आएगा।
अभी हाल ही में वार्ड क्रमांक 9-10 सहित सभी 15 वार्डों में घरों के बाहर लगे कई मीटर चोरी हो गए। रात्रि में चंद्रशेखर महादेव मंदिर के बाहर लगा मीटर भी गायब हो गया। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 9 में रामनिवास प्रजापति, अशोक दल्वी, सतीश, रमेश, मनोहर गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता सहित आधा सैकड़ा लोगों के घर के बाहर से मीटर चोरी हो गए।
इनका कहना है
इस मामले में करैरा नगर परिषद सीएमओ ताराचंद धूलिया ने बताया कि यह मीटर हमने नहीं लगवाए, हमारा कोई लेना-देना नहीं है। मीटर एमपीआरडीसी कंपनी की ओर से लगाए गए थे।

जलावर्धन योजना: योजना के लिए लगाए गए मीटर तक हो रहे चोरी, सीएमओ बोले, मीटर हमने नहीं लगवाए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment