Press "Enter" to skip to content

नवविवाहिता ने मिट्टी का तेल डालकर किया सुसाइड, एक साल से TB की बीमारी थी ग्रसित / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ढीमर मोहल्ला में एक महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या कर ली है. महिला 1 साल से टीवी की बीमारी से ग्रसित थी.

जानकारी के अनुसार यशोदा बाथम पत्नी मोहन बाथम उम्र 23 साल निवासी ग्राम ढीमर मोहल्ला थाना फिजिकल अपने घर पर थी. तभी मिट्टी का तेल डालकर महिला ने आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना फिजिकल थाना पुलिस को दी गई. पुलिस ने महिला के शव का पीएम करा कर जांच शुरू कर दी है. 1 साल से टीवी की बीमारी से बीमार चल रही थी वही महिला ने डिप्रेशन में खुद को आग के हवाले कर दिया. और मौत को गले लगा लिया. आपको बता दें कि महिला के यहां 2 माह की मासूम बच्ची है. घटना दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!