Press "Enter" to skip to content

दोस्त की शादी की घर से कहकर निकला युवक, सुबह पेड़ से लटकी मिली लाश / Shivpuri News

शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र के नाहरी गांव में एक युवक को शव पेड़ से लटका मिला है। वह भौंती थाना क्षेत्र के महोबा गांव का रहने वाला है। सूचना के बाद मृतक के माता-पिता महोबा गांव से नाहरी गांव पहुंचे। माता-पिता के सामने बेटे के शव को फांसी के फंदे से उतारा गया। अमोला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


घर वालों से कहा था दोस्त के साथ शादी में जा रहा हूं

मृतक के पिता हरिकृष्ण जाटव ने बताया कि बुधवार रात मैं और घर के लोग मनपुरा गांव में एक शादी समारोह में गए थे लेकिन बेटा प्रदीप जाटव (29) हमारे साथ नहीं गया था। बेटा ने नाहरी गांव में किसी दोस्त के साथ एक शादी में जाने की बात कही थी। आज सुबह पुलिस ने सूचना दी कि प्रदीप का शव नाहरी गांव में एक पेड़ पर टंगा हुआ है, उसने फांसी लगा ली है।

नई रस्सी और पेड़ पर मिली नई तौलिया

नाहरी गांव में पेड़ पर जिस रस्सी से प्रदीप का शव टंगा हुआ मिला है वह रस्सी बाजार से हाल ही में खरीदी हुई दिख रही है। साथ ही पेड़ पर एक नई तौलिया भी मिली है। मृतक जूते भी पहने हुए है। सूत्रों की माने तो मामला प्रेम प्रसंग में सुसाइड का है।

अमोला थाना प्रभारी संतोष भार्गव का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण पता लग सकेगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!