Press "Enter" to skip to content

पड़ोस में रहने बाली लता के साथ पत्नी और 15 वर्षीय पुत्र हुआ लापता, फसल काटने ले गई थी साथ / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक पिता ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय मासूम बच्चे को खोजने की गुहार लगाई है. पिता ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व फसल काटने को पड़ोसी महिला के साथ पत्नी बच्चे को ले गई थी तभी से लापता है.

जानकारी के अनुसार बृजेश पुत्र रामभरोसे निवासी करौदी कॉलोनी पानी की टंकी के पास से थाना फिजिकल ने बताया कि उसकी पत्नी अंगूरी व पुत्र राहुल उम्र 15 साल लापता है वहीं पड़ोस में एक महिला लता नाम की रहती थी. और वह डेढ़ माह पूर्व फसल काटने के लिए साथ में ले गई थी. तभी से वापस नहीं लौटी हैं. इसकी कई बार तलाश की और पत्नी का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है. कई जगह तलाश किया पत्नी मायके में भी नहीं मिली. पिता ने पत्नी और बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाई.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!