Press "Enter" to skip to content

दो बाइक आपस में टकराई: राहगीर भीड़ जुटाकर देखते रहे बिनय रघुवंशी ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल में कराया भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले देहरदा सड़क पर दो बाइक आपस में टकरा गई. जिसके बाद राहगीर तमाशा बनकर घायलों को देखते रहे. इसी बीच विनय रघुवंशी सड़क से गुजर रहे थे.. उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

जानकारी के अनुसार भोला गुर्जर पुत्र विक्रम गुर्जर उम्र 22 साल निवासी ग्राम झाड़ेल अपने साथी देवेंद्र गुर्जर के साथ कोलारस दूध देने के लिए आए हुए थे. तभी वापस अपने गांव कोलारस से ग्राम झाडेल लौट रहे थे. इसी बीच देहरदा रोड पर पंजाबी ढाबे के पास पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी. जिसके बाद दोनों नीचे गिर पड़े और घायल हो गये. वहीं भीड़ एकत्रित हो गई. तभी विनय रघुवंशी पास से गुजर रहे थे. उन्होंने देखा कि घायल सड़क पर दो लोग डले हुए हैं इसी बीच उन्होंने एक को कोलारस और एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया दोनों का इलाज जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!