शिवपुरी: खबर जिले के बदरवास थाना से आ रही है। जहां पर आज ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने एक प्रधान आरक्षक को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडा है। उक्त प्रधान आरक्षक कोर्ट में चालान पेश करने के एवज में 5 हजार की रिश्वत की मांग की थी जानकारी के अनुसार फरियादी रामनारायण कुशवाह निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने 1 मई को ग्वालियर लोकायुक्त में शिकायत करते हुए बताया था कि उसके वाहन के एक्सीडेट के मामले में कोर्ट में चालान पेश करने के एवज में बदरवास थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक कदम सिंह 310 उससे पांच हजार की रिश्वत की मांग कर रहा है जहां लोकायुक्त में डीएसपी राघवेन्द्र तोमर,डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह, टीआई आराधना डेविस टीआई व्रजमोहन नरवरिया, प्रधान आरक्षत हेमंत शर्मा,इकवाल खान,देवेन्द्र पवैया,निरंजन पाण्डे सहित टीम मौके पर पहुंची और वहां उसे रंग लगे नोट दिए। फरियादी ने जैसे ही यह नोट प्रधान आरक्षक को थमाए तो टीम ने उसे रंगे हाथों दबौच लिया अब उक्त प्रधान आरक्षक के खिलाफ कार्यवाही जारी है।

बड़ी खबर: बदरवास थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment