शिवपुरी: जिले में भ्रष्टाचार अपने पूरे चरम पर है। कल एक वीडियों सामने आया था जिसमें एक पटवारी ओलाबृष्टि मेें शासन द्धारा राहत राशि के एवज में रिश्वत बसूलने के बाद राहत राशि नहीं डलने पर पैसे बापस करते हुए दिखाई दे रहा है। अब एक और मामला पोहरी से आया है। जहां एसडीएम कार्यालय में पदस्थ पटवारी मणिकांत जैन ने 2 करोड 78 लाख की राशि का गबन करते हुए इस राशि को अपनी पत्नि,बच्चे और संबंधितों के खाते में ट्रासंफर कराकर हडप लिया। यह मामला आॅडिट में पकडा गया है।
बताया गया है कि इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब महालेखाकार कार्यालय ग्वालियर की ऑडिट की और यह मामला पकड में आ गया। ऑडिट रिपोर्ट में गड़बड़ी सामने आने के बाद पटवारी जैन को निलंबित कर दिया गया। पोहरी एसडीएम शिवदयाल धाकड़ का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पटवारी मणिकांत जैन पोहरी एसडीएम कार्यालय में 9 साल से बाबू का काम संभाल रहे थे।
महालेखाकार कार्यालय ग्वालियर ने ऑडिट की तो पाया गया कि सूखा राहत की राशि किसानों के बैंक खातों के बजाय दूसरे लोगों के खातों में भुगतान कर दी गई है। ऑडिट में फर्जीवाड़ा सामने आया तो महालेखाकार कार्यालय ग्वालियर ने शिवपुरी कलेक्टर को इस संबंध में पत्र भेजा। कलेक्टर ने निर्देश पर पोहरी एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने पटवारी मणिकांत जैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बैराड़ तहसील कार्यालय अटैच कर दिया। फर्जी भुगतान के मामले में पटवारी जैन को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
प्रभारी नायब नाजिर के रूप में पटवारी मणिकांत जैन ने किसानों के नाम से जारी सूखा राहत राशि अपनी पत्नी, बच्चे व सगे संबंधियों के खातों के जरिए पार कर दी। किसान सूखा राहत राशि का इंतजार करते ही रह गए। इसके अलावा पटवारी जैन द्वारा राजस्व कर्मचारियों की एरियर राशि व अन्य मदों में भी फर्जीवाड़ा किया है। मामले की विस्तृत जांच के बाद खुलासा होगा कि पटवारी ने कितना बड़ा फर्जीवाड़ा किया है।
इनका कहना है
ऑडिट में सूखा राहत के 2.78 करोड़ रु. कपटपूर्वक भुगतान पकड़ा गया है। इसलिए पटवारी मणिकांत जैन को निलंबित कर दिया है। नोटिस कर पटवारी से जबाव मांगा है। अन्य मदों में भी गलत भुगतान हुए हैं, जिनकी जांच करा रहे हैं। जांच के बाद पता चलेगा कि कितनी राशि खुर्दबुर्द हुई है। तभी विस्तृत जानकारी मिलेगी।
शिवदयाल धाकड़, एसडीएम, अनुविभाग पोहरी

पटवारी का कारनामा: पटवारी ने सूखा राहत के 2 करोड़ 78 लाख की राशि रिश्तेदारों के खाते में डाली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment