Press "Enter" to skip to content

पत्नी से अबैध संबंध के चलते बसीम की भाजपा पार्षद के देवर ने साथी की मदद से की हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे मझेरा के पास 26 अप्रैल को एक युवक की लाश पुलिस ने बरामद की गई थी। पुलिस इस मामले को सड़क दुर्घटना से जोड़कर चल रही थी जबकि मृतक के परिजन इसे ह्त्या की दृष्टि से देख रहे थे। आखिरकार सोमवार को देहात थाना पुलिस ने जांच के बाद दुर्घटना या ह्त्या की गुत्थी सुलझाते हुए इस घटना को ह्त्या माना। 2 आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। खास बात यह है कि इस मामले में पुलिस ने जुबेर खान और उसके सहयोगी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जुबैर खान वार्ड 33 के पार्षद पति एवं भाजपा नेता इस्माइल खान का छोटा भाई है। इस मामले को अवैध संबंध से भी जोड़कर देखा जा रहा है।


बता दें, बीते शनिवार वसीम के परिजनों से एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। मृतक वसीम खान के बड़े भाई नासिर खान ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम वसीम के मोबाइल पर फोन कर उसे बाहर बुलाया था और उसे बाइक पर बैठाकर हत्यारे अपने साथ ले गए थे। वसीम का शव अगले दिन मजेरा के पास फोर लाइन हाइवे किनारे पड़ा हुआ मिला था जबकि वसीम की चप्पल कर्बला के पास मिली थी। मौत के बाद वसीम के शरीर मारपीट के निशान पोस्टमार्ट्म हाउस पर देखे गए थे।

मृतक की पत्नी के थे अवैध संबंध

मृतक के भाई नासिर खान कहना था कि उसके भाई वसीम खान की पत्नी से पड़ोस के रहने वाले जुबेर खान के साथ संबंध थे। जुबेर सहित उसके परिजनों को पहले भी एक दो बार समझाइश दी थी लेकिन जुबेर नहीं माना था। वसीम की पत्नी को लेकर जुबेर खान ने अपने एक साथी ढ़ल्ले उर्फ जाकिर खान के साथ मिलकर वसीम की हत्या की है। नासिर खान का कहना था कि इस बारे में वसीम की पत्नी से पूछा गया था तो वसीम की पत्नी ने जुबेर पर कार्यवाही करने के बाद बुरे परिणाम भुगतने की बात कही थी। हमें पूरा विश्वास है कि जुबेर खान ने अपने साथी जाकिर खान के साथ मिलकर वसीम की पत्नी के खातिर वसीम खान की हत्या कर दी। शनिवार को मृतक वसीम खान के परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर बारीकी से जांच करने की मांग की थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!