Press "Enter" to skip to content

2 लाख के जेवर व सामान चोरी, करैरा में टीला रोड़ पर सूने मकान को बदमाशों ने निशाना / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा के टीला रोड स्थित सूने घर के ताले तोड़कर बदमाश 2.50 लाख रुपए कैश, 2 लाख रुपए का सोना-चांदी व अन्य सामान चोरी करके ले गए हैं। घटना के वक्त परिवार शादी समारोह में शामिल होने शिवपुरी चला गया था। वापस लौटने पर घर के ताले टूटे मिले। पुलिस ने चोरी के मामले में छानबीन शुरू कर दी है।


राजू झा निवासी टीला रोड करैरा का कहना है कि सोमवार को शादी समारोह में परिवार सहित शिवपुरी गए थे। मकान में सभी गेटों पर ताले लगा दिए थे। मंगलवार की सुबह लौटे तो मैनगेट सहित अंदर के सभी 6 ताले टूटे मिले। मामले की सूचना करैरा पुलिस थाने दी। अज्ञात बदमाश करीब ढाई लाख रुपए कैश, 4 तौले सोना, आधा किलो चांदी आदि सामान समेटकर ले गए हैं। चोरी की इस वारदात से करैरा नगर में दहशत का माहौल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!