शिवपुरी: जिले के खनियाधाना पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर उससे पास से साढ़े तीन लाख की पांच चोरी की बाइक बरामद की है। खनियाधाना थाना प्रभारी ने बताया धनेन्द्र सिह भदौरिया ने बताया कि एसपी रघुवंश सिह भदौरिया द्वारा काम्बिंग गश्त करने निर्देश मिले थे। काम्बिंग गश्त के दौरान सुचना मिली थी कि एक युवक ग्राम हरतौन मजरा देवरा थाना मायापुर का रहने वाला है जिसके घर मे चोरी की बाइकें रखी है उक्त युवक बेलबावड़ी तिराहा पर बाइकों को बेचने के लिये किसी ग्राहक के इंतजार मे खड़ा है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताश की तो वह घबरा गया। युवक ने अपना नाम मोहन यादव पुत्र पप्पू यादव (30) निवासी ग्राम हरतौन मजरा देवरा थाना मायापुर बताया। इसके बाद पुलिस द्वारा मोहन यादव के घर की तलाशी ली गई थी। पुलिस आरोपी के घर से साढ़े तीन लाख की पांच बाइकों को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी से अन्य बाइकों के सम्भन्ध और उसके सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
साढ़े तीन लाख की बाइक हुई बरामद –
एक मोटर साइकिल काली स्पेलेंडर जिसका चैसिस क्रमांक MBLHAR077JHK04671 कीमती 70,000 रुपए।
एक मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स काले नीले रंग की जिसका चैसिस क्रमांक MBLHA11ATF9L37540 जिसकी कीमत 70,000 रुपए है।
एक मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स काले नीले रंग की जिसका चैसिस क्रमांक MBLHAR052J9H16821 जिसकी कीमत 70,000 रुपए।
एक मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स काले नीले रंग की जिसका चैसिस क्रमांक MBLHA11ATF9G03517 जिसकी कीमत 70,000 रुपए।
एक मोटर साइकिलटीवीएस.कंपनी का स्टार सिटी लाल रंग की जिसका चैसिस क्रमांक MD625CF10F1N69809 जिसकी कीमत 70,000 रुपए।

घर में छिपाकर रखी थी चोरी की बाइक: 5 बाइक पकड़ी, चोर भी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment