शिवपुरी: शहर की कोर्ट रोड सब्जी मंडी की जगह को मल्टी लेवल पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है। इसके लिए नगर पालिका ले-आउट बनाकर पास करने के लिए टीएनसीपी काे भेज चुकी है लेकिन सब्जी मंडी के दुकानदारों को नोटिस देकर शिफ्ट कराना भूल गई।
फुटकर सब्जी मंडी शिफ्ट करने के लिए खाली पड़ी गल्ला मंडी सबसे उपयुक्त है। एसडीएम, नपाध्यक्ष, सीएमओ भी इसका जायजा ले चुके हैं, फिर भी सब्जी मंडी को शिफ्ट नहीं किया जा सका है। ऐसे में ले-आउट मंजूर हाेने के बाद भी मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण में समस्या आना तय है।
शहर में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने के लिए शासन ने 9 महीने पहले 6 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। नगर पालिका ने कंसल्टेंट नियुक्त कर डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनवा ली। पिछले दिनों ले-आउट पास कराने के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग दफ्तर गुना भेज दिया गया लेकिन नगर पालिका ने कोर्ट रोड पर संचालित सब्जी मंडी को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है।
सब्जी मंडी शिफ्ट करने के लिए शहर में पुरानी गल्ला मंडी सबसे बेहतर है। पिपरसमां पर अनाज मंडी शिफ्ट होने के बाद पुरानी गल्ला मंडी खाली पड़ी है। अनाज मंडी का मौजूदा समय में किसी प्रकार का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
पुरानी गल्ला मंडी में किसान प्याज व लहसुन बेचने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ रहे शहर के अंदर ट्रैफिक की समस्या और हादसों को देखते हुए पुरानी गल्ला मंडी को पिपरसमां पर शिफ्ट किया गया है। इसके बाद भी कुछ किसान प्याज व लहसुन बेचन के लिए कभी भी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर आ जाते हैं। थोक सब्जी व्यापारी भी बोली लगाकर माल खरीद लेते हैं। शिवपुरी एसडीएम दो-तीन बार किसानों को पिपरसमां मंडी भिजवा चुके हैं। यदि यहां फुटकर सब्जी मंडी शिफ्ट होने से कई समस्याओं का हल निकल आएगा।
आगे क्या: ले-आउट प्लान मंजूरी के बाद तकनीकी स्वीकृति और फिर टेंडर नपा अधिकारियों का कहना है कि टीएनसीपी से लेट-आउट मंजूर होने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजेंगे जहां तकनीकी स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया होगी। मल्टी लेवल पार्किंग वाली जगह खाली करने नगर पालिका पहले ही दुकानदारों को नोटिस दे चुकी है। हटाने से पहले सब्जी मंडी शिफ्ट करने जगह चिह्नित करने की बात कही थी। हवाई पट्टी के पास सब्जी व फल मंडी बनी है लेकिन शहर से दूर होने की वजह से दुकान जाने के लिए तैयार नहीं होंगे।
पुरानी गल्ला मंडी में सब्जी विक्रेताओं को टीनशेड भी उपलब्ध पुरानी गल्ला मंडी के टीनशेड खाली पड़े हैं। देखरेख के अभाव में यहां गंदगी फैली हुई है। मंडी प्रबंधन सफाई तो दूर ठीक से देखभाल भी नहीं कर पा रहा है। नगर पालिका यदि सब्जी दुकानदारों को शिफ्ट करती है तो टीनशेड में दुकानें आसानी से लग सकती हैं। इसी बहाने पुरानी गल्ला मंडी साफ सुथरी बनी रहेगी और सब्जी दुकानों के लिए पर्याप्त जगह होने से ग्राहकों को भी परेशानी नहीं होगी।
सब्जी दुकानदारों को जल्द शिफ्ट कराने का प्रयास कर रहे ^कोर्ट रोड सब्जी मंडी खाली कराने के लिए दुकानदारों को हम नोटिस दे चुके हैं। सब्जी मंडी शिफ्ट करने के लिए पुरानी गल्ला मंडी सबसे उपयुक्त है। सब्जी दुकानदारों को जल्द शिफ्ट कराने का प्रयास कर रहे हैं। नपाध्यक्ष और एसडीएम भी गल्ला मंडी में मौका मुआयना कर चुके हैं। केशव सिंह सगर, सीएमओ, नगर पालिका शिवपुरी

सब्जी मंडी की जगह मल्टीलेवल पार्किंग बनाने लेआउट तैयार लेकिन सब्जी व्यापारी शिफ्ट नहीं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment