Press "Enter" to skip to content

दो पक्षों में सिगरेट को लेकर हुआ विवाद, पैसे देने से किया था मना / Shivpuri News

शिवपुरी: लुकवासा चौकी क्षेत्र में दो पक्षों में सिगरेट को लेकर विवाद हो गया। सिगरेट के पैसे मांगने पर गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में क्रास कायमी कर मामला विवेचना में ले लिया है।


फरियादी रामजीलाल बेड़िया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 अप्रैल की रात 8:30 बजे घर के सामने खड़ा था, तभी मोहराई गांव का विनय पुत्र नेताब यादव अपने दो-तीन साथियों के संग आकर गाली गलौज कर रहा था। जाकर सभी से कहा कि गाली गलौज मत करो। विनय यादव अपने साथियों के साथ गालियां देने लगा और कहा कि तू हमें यहां से भगाएगा।

गालियां देने से मना किया तो विनय ने माथे में डंडा मार दिया जिससे खून बहने लगा। उसके साथी ने भी डंडा मारकर घायल कर दिया। चिल्लाने पर पड़ोसी विवेक लोधी, लखन लोधी व बेटे धर्मेंद्र ने आकर बचाया। विनय व उसके साथी भाग गए और धमकी दी कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से खत्म कर देंगे। वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी ब्रज यादव का कहना है कि मोहराई के रास्ते पूरनखेड़ी में रामजीलाल बेड़िया की दुकान पर सिगरेट पीने रुके।

रामजीलाल हमें सिगरेट के पैसों को लेकर गालियां देने लगा। गालियां देने से मना किया तो रामजीलाल के दोनों बेटे धर्मेंद्र और देशराज बेड़िया भी आ गए। धर्मेंद्र ने सिर में दाहिनी तरफ डंडा मारा और रामजीलाल ने आंख के नीचे डंडा मारा। बचाने आए वीरू यादव में देशराज ने डंडा मारकर घायल कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!