शिवपुरी: जिले के खनियाधाना के रहने वाले एक युवक ने रविवार से 21 दिन पहले केदारनाथ की पैदल यात्रा शुरू की थी युवक ने अपने दृढ निश्चय के बलबूते पर एक हजार किलोमीटर की यह यात्रा पूरी कर ली है।
बता दें कि खनियांधाना कस्बे के रहने वाले शैलेंद्र चौहान उर्फ संजय पुत्र गिन्नी राजा चौहान निवासी तालबेहट हाल निवासी खनियांधाना (25 वर्ष) ने अपने मन में विश्व शांती और देश की खुशहाली के लिए केदारनाथ यात्रा की पैदल यात्रा की ठान ली थी। लेकिन उसके परिजन इस कठिन यात्रा के लिए राजी नहीं थे। शैलेंद्र चौहान जैसे-तैसे अपने परिजनों को मना कर 10 अप्रैल को खनियांधाना से केदारनाथ तक की पैदल यात्रा शुरू की थी। शैलेंद्र को धूमधाम से नगर में जुलूस निकालकर पैदल यात्रा के लिए रवाना किया था।
पैदल यात्री शैलेंद्र ने बताया कि उन्हें पदयात्रा पूर्ण करने से काफी आनन्द आया है। रास्ते में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आई। मेरे छोटे भाई ऋषि और दो अन्य साथी मुझे हरिद्वार जहां सेवह भी मेरे साथ बाबा केदारनाथ दर्शन और आशीर्वाद के लिए पर पद यात्रा में शामिल हो गए। बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद रहा। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह धर्मावलंबियों ने खाने-पीने,सोने की व्यवस्थाएं की गई। यात्रा पूर्ण करने में उन्हें 21 दिन लगे 27 अप्रेल को यह यात्रा पूरी कर ली थी।
शैलेंद्र चौहान ने बताया कि बाबा केदारनाथ के दर्शन कर विश्व शांति और भारत देश की खुशहाली समृद्धि की मनोकामना की है। पदयात्रा सकुशल पूर्ण होने से परिजनों व नगर वासियों में उत्साह है। जहां 21 दिन में यात्रा पूर्ण कर वापस अपने नगर खनियांधाना लौटेंगे। जहां नगर वासियों द्वारा युवाओं का स्वागत किया जाएगा।

21 दिन में शिवपुरी से पैदल चलकर शैलेन्द्र चौहान पहुंचा केदारनाथ धाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment