करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के ग्राम ढंगा काली पहाड़ी में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कप्तान सिंह यादव और परिवार द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में कथा आचार्य मुकेश उपाध्याय अमरपुर बालो के श्री मुख से किया जा रहा है।
इस भागवत कथा में आज तीसरे दिन की कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास मुकेश उपाध्याय जी ने बताया कि किसी भी स्थान पर बिना निमंत्रण जाने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि जहां आप जा रहे है वहां आपका, अपने इष्ट या अपने गुरु का अपमान हो।
यदि ऐसा होने की आशंका हो तो उस स्थान पर जाना नहीं चाहिए। चाहे वह स्थान अपने जन्म दाता पिता का ही घर क्यों हो। कथा के दौरान सती चरित्र के प्रसंग को सुनाते हुए भगवान शिव की बात को नहीं मानने पर सती के पिता के घर जाने से अपमानित होने के कारण स्वयं को अग्नि में स्वाह होना पड़ा।
कथा में उत्तानपाद के वंश में ध्रुव चरित्र की कथा को सुनाते हुए समझाया कि ध्रुव की सौतेली मां सुरुचि के द्वारा अपमानित होने पर भी उसकी मां सुनीति ने धैर्य नहीं खोया जिससे एक बहुत बड़ा संकट टल गया। परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य संयम की नितांत आवश्यकता रहती है। भक्त ध्रुव द्वारा तपस्या कर श्रीहरि को प्रसन्न करने की कथा को सुनाते हुए बताया कि भक्ति के लिए कोई उम्र बाधा नहीं है। भक्ति को बचपन में ही करने की प्रेरणा देनी चाहिए क्योंकि बचपन कच्चे मिट्टी की तरह होता है उसे जैसा चाहे वैसा पात्र बनाया जा सकता है। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि पाप के बाद कोई व्यक्ति नरकगामी हो, इसके लिए श्रीमद् भागवत में श्रेष्ठ उपाय प्रायश्चित बताया है। अजामिल उपाख्यान के माध्यम से इस बात को विस्तार से समझाया गया साथ ही प्रह्लाद चरित्र के बारे में विस्तार से सुनाया और बताया कि भगवान नृसिंह रुप में लोहे के खंभे को फाड़कर प्रगट होना बताता है कि प्रह्लाद को विश्वास था कि मेरे भगवान इस लोहे के खंभे में भी है और उस विश्वास को पूर्ण करने के लिए भगवान उसी में से प्रकट हुए एवं हिरण्यकश्यप का वध कर प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा की।
कथावाचक श्री उपाध्याय जी ने कहा कि समुद्र मंथन की कथा सुनाते हुए कहा कि मानव हृदय ही संसार सागर है। मनुष्य के अच्छे और बुरे विचार ही देवता और दानव के द्वारा किया जाने वाला मंथन है। कभी हमारे अंदर अच्छे विचारों का चितन मंथन चलता रहता है और कभी हमारे ही अंदर बुरे विचारों का चितन मंथन चलता रहता ।
महाराज श्री ने बताया कि जिसके अंदर के दानव जीत गया उसका जीवन दु:खी, परेशान और कष्ट कठिनाइयों से भरा होगा और जिसके अंदर के देवता जीत गया उसका जीवन सुखी, संतुष्ट और भगवत प्रेम से भरा हुआ होगा । इसलिए हमेशा अपने विचारों पर पैनी नजर रखते हुए बुरे विचारों को अच्छे विचारों से जीतते हुए अपने मानव जीवन को सुखमय एवं आनंद मय बनाना चाहिए । इस दौरान संगीतों पर भक्तों से भरा पंडाल भजनों पर झूम उठा।

किसी के यहां बिना बुलाये नही जाना चाहिए, चाहे वह घर अपने जन्म दाता पिता का ही क्यों न हो: कथा व्यास मुकेश उपाध्याय / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News





Be First to Comment