Press "Enter" to skip to content

पोहरी की प्रयांशी धाकड़ ने साड़ी का फंदा बनाकर किया सुसाइड / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे की शिव कालोनी में एक 31 वर्षीय महिला ने शनिवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची पोहरी थाना प्रभारी टीआई बलविंदर सिंह ढिल्लन ने मृतिका प्रयांशी पत्नी नरेंद्र धाकड़ उम्र 31 वर्ष निवासी शिव कालोनी का शव फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। महिला का पति प्राइवेट कंपनी में बाहर जॉब करता है. महिला अपने एक बच्चे के साथ घर पर रह रही थी। महिला ने आत्महत्या क्यों की इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। मर्ग कायम कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!