शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में बीती रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों ने हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के ठकुरपुरा के रहने वाले दीपक शाक्य पुत्र अजमेर शाक्य उम्र 35 वर्ष ने बताया कि मैं मजदूरी का काम करता हूं। ठकुरपुरा के रहने वाले विशाल शाक्य और अनिल शाक्य के साथ मेरा मजदूरी को लेकर विवाद चला आ रहा था। मैं बीती रात करीब आठ बजे चाट के ठेले पर पानी पूरी खा रहा था। इसी दौरान मेरे पड़ोस के रहने वाले दो सगे भाई विशाल शाक्य और अनिल शाक्य आ गए और मेरे साथ मारपीट करने लगे। मैं घबरा गया था क्योंकि दोनों भाई स्मैक और शराब का नशा करते हैं मैने भागकर अपनी जान बचाई।
इसके बाद में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने जा रहा था। इसी दौरान दोनों भाई ऑटो में सवार होकर आए और बोले तू थाने में हमारी शिकायत दर्ज कराने जा रहा है हम तुझे जान से ही खत्म कर देते हैं। दोनों भाइयों ने मिलकर गांधी पार्क के पास मेरे ऊपर दोबारा हमला बोल दिया एक ने मेरे सिर में हसिया मारा तो वहीं दूसरे भाई ने मेरे हाथ मे चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मजदूरी को लेकर हुआ विवाद: दो सगे भाइयों ने युवक पर किया हमला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment