Press "Enter" to skip to content

पत्थर का अवैध उत्खनन कर रही टर्बो एवं एक जीप को किया नदनवारा रोड से जप्त चालक मौके से फरार / Shivpuri News

वन अधिनियम अवैध उत्खनन के तहत मामला दर्ज

शिवपुरी: खनियाधाना डिप्टी रेंजर रविशंकर पटेरिया इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं खनियाधाना सब रेंज की एक के बाद एक अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्यवाही देखने को मिल रही है इसी अवैध उत्खनन को देखते हुए आज खनियाधाना डिप्टी रेंजर रविशंकर पटेरिया ने रेंजर अनुराग तिवारी के निर्देशन में आज पत्थर का अवैध उत्खनन कर रही एक टर्बो एवं एक जीप को जप्त किया है जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि खनियाधाना डिप्टी रेंजर रविशंकर पटेरिया को पत्थर का अवैध उत्खनन कर रही अवैध टर्बो की जानकारी बराबर मिल रही थी पर दबिश देने पर उक्त लोग मौके से फरार हो जाते थे इसी को देखते हुए आज जब मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कसई खदान से एक जीव एवं टर्बो अवैध रूप से पत्थर भरकर खनियाधाना की ओर जा रही है वही जब खनियाधाना डिप्टी रेंजर अपने मय दल वल के कसई खदान पर पहुंचे तो वहां से जीत एवं टर्बो अवैध रूप से पत्थर लेकर खनियाधाना की ओर निकल आई थी जीप एबं टर्बो का पीछा करते हुए डिप्टी रेंजर रविशंकर पटेरिया ने नदनवारा रोड पर उक्त टर्बो एवं जीत को पकड़ लिया फिलहाल जीप एवं टर्बो को पकड़ने के बाद चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया उक्त टर्बो में करीब 48 घन मीटर पथ्थर फर्सी भरी हुई है खनियाधाना डिप्टी रेंजर रविशंकर पटेरिया ने जीप एवं टर्बो को खनियाधाना सब रेंज ला कर रखा है एबं वन अधिनियम के तहत अवैध उत्खनन का मामला दर्ज कर लिया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!