Press "Enter" to skip to content

जीतू राठौर निवासी नवाब साहब रोड फुटपाथ पर घूम रहा था, फॉर्च्यूनर कार ने उड़ाया / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर सिटी कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के पास से आ रही है। जहां आज एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक विकलांग भिखारी को उडा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हो फॉच्यूनर कार का चालक अपने साथ जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा। जहां उसे जिला चिकित्सालय में छोडकर वह भाग गया। अब इस मामले की शिकायत करने वह कोतवाली पहुंचा है।


जानकारी के अनुसार जीतू राठौर पुत्र खेमचंद राठौर उम्र 35 साल निवासी नवाव सहाब रोड महल के पीछे दौनों पैरों से विकलांग है। जिसके चलते वह कलेक्ट्रेट के आसपास फुटपाथ पर बैठकर लोगों से भींख मांगता रहता है। आज वह जैन चाय बाले के पास घूम रहा था। तभी वहां से गुजर रही एक फॉर्च्यूनर कार क्रमांक एमपी 09 सीएक्स 2805 के चालक ने उसे उडा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस कार का चालक घायल को लेकर जिला चिकित्सालय में उपचार की कहकर ले आया और उसे जिला चिकित्सालय में छोडकर भाग गया। इस मामले की शिकायत अब पीडित कोतवाली में दर्ज करा रहा है। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!