शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र में कोलारस रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर गुरुवार सुबह एक लाश मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेज कर युवक की शिनाख्त करना शुरू कर दिया था।
दोपहर होते होते कोलारस थाना पुलिस ने युवक की पहचान कोलारस कस्बे के राई रोड़ कोर्ट के पीछे रहने वाले 42 साल के सतीश कुशवाह पुत्र जगदीश कुशवाह के रूप में की। फिर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाके शव परिजनों को सौंप दिया। कोलारस पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
मृतक के छोटे भाई बंटी कुशवाह ने बताया कि मेरा बड़ा भाई सतीश कुशवाह ट्रेक्टर ट्राली का ड्राइवर था। गुरुवार को काम से आने के बाद वह खाना खा कर बिना बताए घर से चला गया था। वह रात में घर नहीं आया था। आज दोपहर पुलिस ने सूचना दी कि भाई की मौत ट्रेन से कटने से हो गई है।
बंटी ने बताया कि मेरे भाई के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। घर में किसी से कोई विवाद भी नहीं था। इसके बावजूद सतीश रेलवे लाइन पर कैसे या किसके कहने पर पहुंचा इसका अंदाजा नहीं है।






Be First to Comment