शिवपुरी: पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास एक ट्रक चालक ने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार दंपति व उसके बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया। घायल दंपति और उसके बच्चे को उपचार के लिए कोलारस के अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत के चलते तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस कस्बे के रहने वाले पप्पू कुशवाह 40 वर्ष अपनी पत्नी मालती और 10 साल के बेटे महेंद्र के साथ अपनी गुना में रहने वाली बुआ के यहां आयोजित गंगाजली के कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। पप्पू कुशवाह के साथ उसका भाई बल्ली कुशवाह भी दूसरी बाइक से जा रहा था।
इसी दौरान पप्पू कुशवाह की बाइक को पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के आगे एक ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में पीछे से टक्कर मारी दी। जिसके बाद बाइक पर सवार पप्पू कुशवाह उसकी पत्नी मालती व 10 साल का महेंद्र घायल हो गया। जिसके बाद तीनों को पहले कोलारस और फिर शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरनखेड़ी पर बाइक सवार में मारी ट्रक ने टक्कर, पति पत्नी सहित मासूम घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में पर्याप्त उपलब्धता: कलेक्टर / Shivpuri News
- सिंधिया के प्रयास से कोलारस को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, उज्जैनी एक्सप्रेस का मिलेगा ठहराव / Shivpuri News
- डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News
- हाईवे पर हादसे में घायल गौ माता ने दिया बछिया को जन्म, गौ सेवक कल्लू महाराज ने दिखाई सेवा की मिसाल / Shivpuri News
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment