शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में खूबत घाटी के पास आगरा-मुंबई फोरलेन सडक पर खड़े एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार 6 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सतनवाड़ा थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एआर 06 बी 2997 अहमदाबाद से उत्तर प्रदेश के इटावा के लिए जा रही थी। गुरुवार सुबह 6 बजे के लगभग सवारी से भरी स्लीपर कोच बस खूबत घाटी के पास सड़क किनारे खड़े ईंटों से भरे हुए एक ट्रक में टकरा गई।
इस हादसे में बस में सवार बंटी पुत्र मुन्ना निवासी गोहद जिला भिंड, खुशीलाल पुत्र लज्जाराम निवासी सिहौनियां जिला मुरैना, कुलदीप पुत्र आसाराम निवासी कुंवरपुरा थाना सिहौनियां जिला मुरैना, राकेश पुत्र राजेंद्र दोहरे निवासी गंगानगर अहमदाबाद, बलराम यादव पुत्र विजय यादव और रवि कुमार पुत्र भारत सिंह घायल हुए है। सभी घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सतनवाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

अहमदाबाद से इटावा जा रही बस खूबत घाटी पर खड़े ईंट से भरे ट्रक में टकराई, 6 सवारी घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment