शिवपुरी: जिले की सुनारी चौकी क्षेत्र के पपरेडू गांव से एक महिला और एक बुजुर्ग के साथ दबंगों की मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हथियारों से लैस दबंग एक महिला को खेत में खींचते हुए और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो 25 अप्रैल का बताया जा रहा है। इस झगड़े की शिकायत सुनारी चौकी में दर्ज कराई गई है।
जमीन को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार पपरेडू गांव की रहने वाली हाकिम रावत और अजमेर रावत के परिवार के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। अजमेर रावत ने 25 अप्रैल को उसके परिवार के सुनील रावत, बालबहादुर रावत, सत्तु रावत, प्रदीप रावत विवादित जमीन को हथियारों साथ खेत जोतने पहुंचाया था।
उसी जमीन पर अपना कब्जा बताने बताने बाले हाकिम रावत के छोटे भाई अशोक रावत की पत्नी गुड्डी ने जमीन पर ट्रैक्टर चलता देख लिया। जब रोकने पहुँची तो अजमेर रावत के पक्ष ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की उसे खेतों में भी घसीटा, इस बीच गुड्डी का जेठ हाकिम रावत उम्र 56 साल गुड्डी को बचाने पहुंचा तो दूसरे पक्ष ने हाकिम के साथ भी जमकर मारपीट कर दी। हाकिम को उपचार के लिए करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गुड्डी के पति अशोक रावत ने इसकी शिकायत सुनारी चौकी में दर्ज कराई है।
सुनारी चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट सहित जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर लिया है।

खेत में घसीट कर महिला के साथ की मारपीट, बचाने आए जेठ की भी कर दी मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
- पिछोर में मिड-डे मील बनाने वाली महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- शिवपुरी में आदिवासी युवती को बहला-फुसलाकर कर ले जाने का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- गाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल; कोलारस में एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा / Shivpuri News
- शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment