Press "Enter" to skip to content

दहेज़ में मिली कार, साले ने शराब पीकर दौड़ाई, बुजुर्ग महिला घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जगतपुर कोलारस में बिना नंबर की तेज रफ्तार कार गुमटी में जा भिड़ी। हादसे में 60 साल की बुजुर्ग महिला जख्मी हो गई है। उक्त कार एक दिन पहले ही दहेज में दी थी, जिसे साले ने शराब पीकर दौड़ा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।


जानकारी के मुताबिक विमला बाई (60) पत्नी मोहन प्रसाद सोनी निवासी इंदिरा कॉलोनी कोलारस बुधवार की दोपहर 3 बजे अपनी गुमटी के आगे बैठी थीं। इसी दौरान बिना नंबर की तेज रफ्तार कार आई और बिमला बाई में टक्कर मारते हुए गुमटी में जा घुसी। हादसे में विमला बाई के दोनों पैर जख्मी हो गए।

इलाज के लिए कोलारस अस्पताल भर्ती कराया। बेटे कमलकिशोर सोनी ने कोलारस थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कमलकिशोर का कहना है कि 25 अप्रैल को पड़ोसी नरेश दोहरे के बेटे को शादी में कार मिली है। जिसे साला शराब पीकर चला रहा था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!